computer basic // कंप्यूटर बेसिक नॉलेज

कम्प्यूटर क्या है
अक्सर लोग सोचते है कि कम्प्यूटर एक सर्वशक्तिमान सुपरमैन की तरह है परन्तु ऐसा नहीं है यह केवल एक स्वचलित इलेक्टनिक मशीन है जो त्रीव गति से कार्य करता है और कोई गलती नहीं करता है इसकी क्षमता सीमित है यह अग्रेजी शब्द कम्यूट से बना है जिसका अर्थ गणना करना है हिन्दी में इसे सगंणक कहते हैं। इसका उपयोग बहुत सारे सूचनाओं को प्रोसेस करने तथा इक्ठा करने के लिए होता है।
कम्प्यूटर एक यंत्र है जो डेटा ग्रहण करता है व इसे साॅफटवेयर या प्रोग्राम के अनुसार किसी परिणाम के लिए प्रोसेस करता है। कम्प्यूटर को कृत्रिम बुद्धि की संज्ञा दी गई है इसकी स्मरण शक्ति मनुष्य की तुलना में उच्च होती है। 
कम्प्यूटर संबंधी प्रारभिक शब्द 
1 डेटा - यह अव्यवस्थित आकडा या तथ्य है। यह प्रोसेस के पहले की अवस्था है। साधारणत डेटा केा दो भागों में विभाजित करते है। 
क सख्यात्मक डेटा - इस तरह के डेटा में 0 से 9 तक के अकों का प्रयोग होता है जैसे - कर्मचारियों का वेतन परीक्षा में प्राप्त अंक जनगणना रौल नबर अकंगणितीय संख्याए आदि 
ख - अल्फान्यूमेरिक डेटा - इस तरह के डेटा में अंकों अक्षरों तथा चिन्हों का प्रयोग किया जाता है जैसे पता आदि 
सूचना - यह अव्यवस्थित डेटा का प्रोसेस करने के बाद प्राप्त परिणाम है जो व्यवस्थित होता है
 कम्प्यूटर की विशेषताए 
1 - यह तीव्र गति से कार्य करता है अर्थात् समय की बचत होती है। 
2 - यह त्रुटिरहित कार्य करता है। 
3 - यह स्थायी तथा विशाल भंडारण क्षमता की सुविधा देता है। 
4 - यह पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार तीव्र निर्णय लेने में सक्षम है।
कम्प्यूटर के उपयोग 
1 - शिक्षा के क्षेत्र में 
2 - वैज्ञानिक अनुसंधान में 
3 - रेलवे तथा वायुयान आरक्षण में
4 - बैंक में 
5 - चिकित्सा विज्ञान में 
6 - रक्षा के क्षेत्र में 
7 - प्रकाशन में 
8 - व्यापार में 
9 - संचार में 
10 - प्रशासन में 
11 -  मनोरंजन में  
कम्प्यूटर सिस्टम 
यह उपकरणों का एक समूह है जो एक साथ मिलकर कार्य करते है कम्प्यूटर में अनेक ईकाईया होती है जिनका उपयोग इलेक्टनिक डेटा प्रोसेसिंग में होता है बुनियादी कम्प्यूटर प्रौसेसिंग चक्र में इनपुट प्रौसेसिंग और आउटपुट शामिल होते है। 
1 इनपुट यूनिट - वैसी इकाई जो यूजर से डेटा प्राप्त कर सेन्टल प्रोसेसिंग यूनिट को इलेक्टानिक पल्स के रूप में प्रवाहित करता है। जैसा कि आॅटोमेटिक टेलर मशीन में जब हम निकासी के लिए जाते है तो हमें पिन नम्बर डालना होता है उसके लिए इनपुट इकाई के रूप में कीपैड का उपयोग किया जाता है।
2 - सीपीयू (सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) - इसे प्रोसेसर भी कहते है यह एक इलेक्टानिक माइक्रोचिप है जो डेटा को इन्फारमेशन में बदलते हुए प्रोसेस करता है इसे कम्प्यूटर का ब्रेन कहा जाता है यह कम्प्यूटर सिस्टम के सारे कार्यों को नियंत्रित करता है। तथा यह इनपुट को आउटपुट में रूपान्तरित करता है यह इनपुट यूनिट तथा आउटपुट युनिट से मिलकर पूरा कम्प्यूटर सिस्टम बनाता है। इसके अग्रलिखित भाग होते है।-
क अर्थमेटीक लाॅजिक यूनिट - इसका उपयोग अंकगणितीय तथा तार्किक गणना में होता है अंकगणित गणना के अन्तर्गत जोड़ घटाव गुणा और भाग इत्यादि तथा तार्किक गणना के अन्तर्गत तुलनात्मक गणना जैसे हाॅ या नहीं इत्यादि आते हैं। 
ख - कंट्रोल यूनिट - यह कम्प्यूटर के सारे कार्य को नियंत्रित करता है तथा कम्प्यूटर के सारे भागों जैसे इनपुट आउटपुट डिवाइसेज प्रौसेसर इत्यादि के सारे गतिविधियों के बीच तालमेल बैठाता है। 
ग - मेमोरी यूनिट- यह डेटा तथा निर्देशों के सग्रह करने में प्रयुक्त होता है। इसे मुख्यत दो वर्गों प्राइमरी तथा सेकेंडरी मेमोरी में विभाजित करते है। जब कम्प्यूटर कार्यशील रहता है अर्थात् वर्तमान में उपयोग हो रहे डेटा तथा निर्देश का सग्रंह प्राइमरी मेमोरी में होता है सेकेंडरी मेमोरी का उपयोग बाद में उपयोग होने वाले डेटा तथा निर्देशों को सग्रहीत करने में होता है। 
3 - आउटपुट यूनिट - वैसी इकाई जो सेन्टल प्रोसेसिंग यूनिट से डेटा लेकर उसे यूजर को समझने योग्य बनता है जैसा कि जब हम सुपर मार्केट में बिल अदा करते है तो हमें रशीद प्राप्त होता है, जो एक आउटपुट का रूपहै यह आउटपुट उपकरण प्रिन्टर से प्राप्त होता है।  
computer basic // कंप्यूटर बेसिक नॉलेज computer basic // कंप्यूटर बेसिक नॉलेज Reviewed by online study guru on नवंबर 07, 2017 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.